अमरोहा में बाढ़ से 3500 हेक्टेयर गन्ने की फसल प्रभावित, डीसीओ ने किया निरीक्षण

अमरोहा : जिले में बाढ़ के चलते गन्ना किसानों को भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बाढ़ से लगभग 3500 हेक्टेयर गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, डीसीओ मनोज कुमार ने गंगा नदी से सटे क्षेत्रों में विभागीय एवं चीनी मिल अधिकारियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गन्ना फसलों का निरीक्षण किया। जिन खेतों में जलभराव कम है, वहां चीनी मिल की सहायता से समय पर फसल की बंधाई कराने व पानी उतरने पर कार्बेन्डाजिम या थायोफिनेट मिथाइल एक लीटर एनपीके पांच किग्रा इन दोनों को 800-1000 लीटर पानी में मिलाकर फसल पर छिड़काव करने का सुझाव दिया गया।

बाढ़ प्रभावित किसानों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर 7078677200 भी जारी किया है। डीसीओ ने बताया कि मंगलवार को गन्ना विकास परिषद अमरोहा, हसनपुर-गजरौला, चंदनपुर व मंडी धनौरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया गया। सरकार द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गन्ना किसानों ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here