उत्तर प्रदेश: सहकारी गन्ना विकास समिति में किसान मेले को प्रारंभ

कुशीनगर : सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड छितौनी में सोमवार को समिति परिसर में 10 दिवसीय किसान समिति स्तरीय मेले का शुभारम्भ समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि समीर सिंह ने किया। मेले में पहुंचे किसानों ने गन्ना परिषद के पर्यवक्षकों से अपने कोड की जानकारी ली।

हिंदुस्तान मी प्रकाशित खबर के अनुसार, चेयरमैन प्रतिनिधि समीर सिंह ने कहा कि, आगामी दस दिन तक किसान समिति परिसर में आयोजित होगा। किसान पहुंचकर अपने कोड, पड़ताल, खाता नंबर, सीएलए, आधार नंबर, मोड आदि से जुड़़ी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। इस दौरान डायरेक्टर सुजीत चौरसिया, तुफानी कुशवाहा, मनोज कुमार कुशवाहा, इन्द्रजीत, नरेश चौधरी, राजकुमार, शर्मा कुशवाहा आदि किसान उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here