महाराष्ट्र की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया गन्ना फसल का निरीक्षण

सीतापुर : ग्राम खंभापुरवा में प्रगतिशील गन्ना किसान हिमांशु नाथ सिंह के खेत पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित श्री दत्त शेतकरी सहकारी चीनी मिल (तहसील- शिरोल, जिला – कोल्हापुर) से एक टीम फसल का जायजा लेने पहुंची। टीम ने गन्ने की विभिन्न प्रजातियों को देखा। गन्ने की पैदावार व गन्ना बोआई पद्धति की जानकारी ली।

इस दौरान टीम ने फसल में प्रयोग की जा रही खाद, कीटनाशक तथा गन्ना बोआई के बारे में डॉ. अनूप कुमार से जानकारी ली।आपको बता दे की, श्री दत्त शेतकरी सहकारी चीनी मिल महाराष्ट्र के सहकारिता क्षेत्र की जानीमानी मिल है, और उन्होंने गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए कई आधुनिक तरीकें अपनाएं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र से आई टीम में जी.एन. पाटिल, आर.डी. पाटिल, एस.एम. हेगाना व ए.एस. पाटिल के अलावा बिसवां चीनी मिल के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरसी सिंघल व गन्ना महाप्रबंधक डॉ. अनूप कुमार, गन्ना प्रबंधक राज मिश्रा, एसीडीओ लवकुश वर्मा आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here