उत्तर प्रदेश : सचिव ने गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण कर गड़बड़ी रोकने के दिए निर्देश

बरेली : किसानों द्वारा घटतौली की शिकायतों के बाद बहेड़ी गन्ना समिति के सचिव राजीव सेठ ने गोपालपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के अधिकारी-कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान सचिव राजीव सेठ के साथ मार्ट बाग इंस्पेक्टर और एक टीम भी मौजूद थी। टीम ने क्रय केंद्र पर विस्तृत जांच-पड़ताल की। किसानों ने टीम को केंद्र पर चल रही अनियमितताओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

किसानों ने कहा कि, क्रय केंद्र पर घटतौली की जा रही है।उन्होंने सचिव सेठ को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।सचिव सेठ ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों को भी सुझाव दिया कि वे साफ और सुथरा गन्ना लाएं, जिससे रिकवरी सही हो सके। राजीव सेठ ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर सभी किसानों से बारीकी से जानकारी ली।उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here