भारतीय किसान यूनियन की गन्ना पर्ची और बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग

लखीमपुर-खीरी : भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने गोला उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर गन्ना पर्ची और बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोसन ने कहा कि, जिले भर में यूरिया की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में न लगना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि, किसानों का जनरल वैरायटी का गन्ना खेतों में खड़ा है, और संबंधित गन्ना विभाग को शीघ्र पर्चियां उपलब्ध करानी चाहिए ताकि किसान समय पर गन्ने की आपूर्ति कर सकें।

ज्ञापन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने की समस्या भी उठाई गई। यूनियन ने ट्यूबल लाइन और ग्रामीण घरेलू लाइन को अलग करने के कार्य में तेजी लाने की मांग की, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके।इस अवसर पर जिला महासचिव रेशम सिंह, संगठन मंत्री संजय सिंह, जिला सचिव प्रसन्न दीप सिंह, राहुल वर्मा, तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा और विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here