पटना : स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेस लिमिटेड (SED) ने तिरूपति शुगर्स लिमिटेड के बिहार के बगहा स्थित प्लांट में स्टीम दक्षता बढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने की घोषणा की है। इस आधुनिकीकरण के बाद गन्ने पर स्टीम खपत 34 प्रतिशत से नीचे आ गई है, जो इस परियोजना के निर्धारित प्रदर्शन मानकों के अनुरूप है।
यह परियोजना तिरुपति शुगर्स द्वारा बिना बड़े पैमाने पर यूटिलिटी बदलाव किए संचालन दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसमें प्रक्रिया अनुकूलन (प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन) और ऊर्जा-कुशल उपकरणों के उपयोग पर जोर दिया गया।इस उन्नयन को प्लांट के मौजूदा बॉयलर और टर्बाइन सिस्टम में सहज रूप से जोड़ा गया, जिससे स्टीम की मांग कम हुई और मौजूदा ऊर्जा प्रणाली के साथ सामंजस्य बना रहा। इससे चल रहे प्लांट के लिए यह आधुनिकीकरण आर्थिक रूप से व्यवहार्य साबित हुआ।
SED के प्रबंध निदेशक, विवेक वर्मा ने कहा, चल रहे शुगर प्लांट में स्टीम दक्षता सुधारना एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें सटीक इंजीनियरिंग, हीट रिकवरी का सही समावेशन और बिना मौजूदा सिस्टम को प्रभावित किए कार्यान्वयन जरूरी होता है।यह परियोजना दिखाती है कि इंजीनियरिंग आधारित सुधारों और बेहतर प्रक्रिया विन्यास से दक्षता बढ़ाई जा सकती है।तिरुपति शुगर्स (बगहा) के प्रबंध निदेशक दीपक यादव ने कहा, इस उन्नयन का उद्देश्य मौजूदा प्लांट की स्टीम खपत को कम कर दक्षता बढ़ाना था। परियोजना योजना के अनुसार पूरी की गई है और अब प्लांट अपेक्षित मानकों के अनुरूप बेहतर दक्षता पर कार्य कर रहा है।
इस परियोजना के तहत हाई-एफिशिएंसी कंडेन्सेट जूस हीटर, फॉलिंग फिल्म इवैपोरेटर, फ्लैश सिगार, हनीकॉम्ब कैलेंड्रिया बैच पैन, रिसीविंग क्रिस्टलाइज़र, ऑटोमेशन और प्रोसेस कंट्रोल सिस्टम का डिजाइन, आपूर्ति और कमीशनिंग शामिल था। इन सुधारों से बॉयलिंग हाउस के संचालन और कुल हीट बैलेंस में सुधार हुआ है, जिससे प्लांट अधिक संसाधन-कुशल बन गया है।देशभर में शुगर मिलें महंगे नए प्लांट लगाने की बजाय मौजूदा ढांचे के आधुनिकीकरण पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में यह परियोजना ऊर्जा बचत के जरिए लाभ बढ़ाने का एक व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह साबित करता है कि पुराने प्लांट भी आधुनिक दक्षता मानकों को हासिल कर सकते हैं, जिससे शुगर उद्योग अधिक टिकाऊ और किफायती बन सकता है।


















