बेलीज़ का चीनी उद्योग 2026 में फिर से उभरने की उम्मीद : कृषि मंत्री का दावा

बेलमोपन : कृषि मंत्री रॉडवेल फर्ग्यूसन ने कहा, बेलीज़ का चीनी उद्योग 2026 में फिर से उभरने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि, बीमारी और वैश्विक कीमतों में गिरावट के कारण इस क्षेत्र को हाल के समय में झटके लगे थे। फर्ग्यूसन ने कहा कि, पिछले साल चीनी निर्यात से होने वाली आय में तेज गिरावट आई। उन्होंने बताया, चीनी से निर्यात आय 68.6 मिलियन डॉलर घटकर 2024 के 182.25 मिलियन डॉलर से 2025 में 113.65 मिलियन डॉलर रह गई।

हालांकि, उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रयासों से स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। फर्ग्यूसन ने कहा, हमने फ्यूजेरियम (रोग) की समस्या से तेजी से निपटा और मिलकर फंगीसाइड, बायोलॉजिकल और रूट स्टिमुलेंट्स का उपयोग करते हुए एक नवाचार कार्यक्रम लागू किया। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाली फसल के लिए हालात बेहतर हो रहे हैं।2026 में गन्ने की आपूर्ति और उसकी गुणवत्ता—दोनों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here