बेलमोपन : प्रधानमंत्री जॉन ब्रिसेनो ने छोटे गन्ना किसानों से चीनी उद्योग पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय अन्य क्षेत्रों में भी कदम बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, चीनी क्षेत्र में लगातार चुनौतियां बनी हुई हैं, ऐसे में किसानों को आय के वैकल्पिक स्रोत तलाशने चाहिए। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी पूर्व कृषि मंत्री जोस एबेलार्डो माई के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कम मुनाफा कमाने वाले किसानों को केवल गन्ने पर निर्भर न रहकर अन्य व्यवसाय अपनाने की सलाह दी थी। जॉन ब्रिसेनो ने कहा, हम कई दशकों से गन्ना किसानों से कह रहे हैं कि वे अपनी पूरी उम्मीद केवल चीनी उद्योग पर न टिकाएं और खेती के साथ अन्य क्षेत्रों में भी निवेश करें।
उन्होंने बताया कि, वर्तमान समय में पशुपालन किसानों के लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक है, क्योंकि मेक्सिको और ग्वाटेमाला में मवेशियों के निर्यात की मांग लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि, जिन किसानों की कुछ गन्ना भूमि कम उत्पादक है या खाली पड़ी है, वे उसे पशुओं के लिए चरागाह में बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, हम बाजार की मांग को पूरा करने की क्षमता रखते हैं।


















