बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वियतनाम में बंद पड़े एथेनॉल प्लांट्स को फिर शुरू करने की तैयारी

हनोई : वियतनाम के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने 26 मार्च को एक सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें प्रधानमंत्री के उस निर्देश को लागू करने पर चर्चा की गई, जिसके तहत E10 RON95 बायोफ्यूल के उपयोग को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।वियतनाम बायोफ्यूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डू वान तुआन ने बताया कि, E10 मिश्रण के लिए हर महीने एथेनॉल की मांग 9 से 10 करोड़ लिटर रहने का अनुमान है। देश के छह एथेनॉल प्लांट्स की कुल क्षमता लगभग 4.10 करोड़ लिटर प्रति माह है, लेकिन फिलहाल केवल तीन प्लांट ही चालू हैं, जो करीब 2.5 करोड़ लिटर उत्पादन कर रहे है, और यह कुल मांग का केवल 25–27% है। भले ही सभी प्लांट्स पूरी क्षमता से चलें, तब भी घरेलू आपूर्ति देश की कुल जरूरत का लगभग 41% ही पूरा कर पाएगी। तुआन ने कहा, इस कमी को पूरा करने के लिए वियतनाम को घरेलू उत्पादन को अधिकतम करना होगा और बाकी जरूरतों के लिए आयात बढ़ाना होगा।

आयात और प्रतिस्पर्धा की चुनौती…

ChiniMandi WhatsApp Channel

आयात सबसे बड़ी समस्या नहीं है।एथेनॉल की आपूर्ति मुख्य रूप से अमेरिका और ब्राज़ील से होगी, और यह मार्ग मध्य पूर्व से होकर नहीं गुजरता। एथेनॉल की कीमतें भी ऐतिहासिक रूप से पेट्रोल की तुलना में कम अस्थिर रही हैं। हालांकि, असली चुनौती समय और प्रतिस्पर्धा की है। भारत, फिलिपींस, थाईलैंड और चीन जैसे देश भी बायोफ्यूल के उपयोग को तेजी से बढ़ा रहे हैं, जिससे साउथ कोरिया और सिंगापूर जैसे प्रमुख ट्रांसशिपमेंट हब पर दबाव बढ़ेगा। यदि समय पर समन्वित खरीद नहीं की गई, तो स्थानीय कंपनियों को कमी का सामना करना पड़ सकता है, या उन्हें अधिक कीमत पर आसपास के बाजारों से खरीद करनी पड़ सकती है।

उत्पादन बढ़ाने की संभावनाएं…

सम्मेलन में उत्पादकों ने संकेत दिया कि, यदि वित्तीय सहायता और खरीद की गारंटी मिले, तो कई प्लांट अपने उत्पादन का विस्तार कर सकते हैं, या फिर से शुरू हो सकते हैं। डोंग नाई एथेनॉल प्लांट के एक प्रतिनिधि ने बताया कि, उनका प्लांट प्रति माह 70 लाख लिटर उत्पादन कर रहा है, जो इसकी उत्पादन क्षमता के करीब है। लचीली तकनीक के कारण यह प्लांट मक्का, कसावा चिप्स और टूटे चावल जैसे विभिन्न कच्चे माल से उत्पादन कर सकता है और 130% तक क्षमता बढ़ा सकता है। वहीं, डुंग क्वाट एथेनॉल प्लांट वर्तमान में लगभग 60 लाख लिटर प्रति माह उत्पादन कर रहा है, जिसे अनुकूल परिस्थितियों में 90 लाख लिटर तक बढ़ाया जा सकता है।

वित्तीय सहायता की जरूरत…

उत्पादकों ने सरकार, खासकर केंद्रीय बैंक से अपील की है कि, बंद पड़े प्लांट्स को फिर से चालू करने के लिए व्यवहारिक वित्तीय सहायता पैकेज तैयार किए जाएं। इसमें सबसे पहले बिन्ह फुओक प्लांट को शुरू करने की जरूरत है, जिसकी क्षमता 60 लाख लिटर प्रति माह है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here