उत्तर प्रदेश : बरकतपुर चीनी मिल का इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया निरीक्षण, आधुनिक कृषि तकनीकों की सराहना

बिजनौर: इंडोनेशिया के समोरा ग्रुप की चीनी मिल से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तम ग्रुप की बरकतपुर चीनी मिल का दौरा किया। इस दौरान संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडल ने गन्ने की बुवाई से लेकर कटाई तक अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों का गहन अध्ययन किया। कृषि फार्म पर ट्रेंच विधि, सिंगल बड तकनीक से बुवाई, कोकोपीट ट्रे में तैयार पौध, पेड़ी प्रबंधन और ड्रिप सिंचाई प्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया गया। वैज्ञानिक पद्धतियों से की जा रही खेती ने अधिकारियों को खासा प्रभावित किया।

इसके बाद अधिकारियों ने चीनी मिल का भ्रमण कर केनयार्ड, केन कैरियर, मिल हाउस, बॉयलर और चीनी उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सभी विभागों की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा गया। दौरे के अंत में इंडोनेशियाई अधिकारियों ने मिल की व्यवस्थाओं और तकनीकी दक्षता पर संतोष जताया। प्रतिनिधिमंडल में डायरेक्टर ऑपरेशन ग्रुप आसिफ इकबाल, सीएफओ खारिस, टेक्निकल हेड सुरेश, प्रोडक्शन हेड कादरीस्मान, जीएम केन बख्तियार, सीनियर मैनेजर हार्वेस्टिंग रुश्दी और क्वालिटी कंट्रोल हेड रेड्डी शामिल रहे। इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना विकास पुण्डीर, मुख्य महाप्रबंधक अभियंता अतेन्द्र शर्मा, महाप्रबंधक उत्पादन अतुल कुमार, महाप्रबंधक इलेक्ट्रो अनिल शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना विकास चांदवीर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here