हरियाणा : गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि मशीनों और मशीनीकरण का मिलेगा लाभ

चंडीगढ़ : हरियाणा में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत गन्ना किसानों को कृषि मशीनीकरण और आधुनिक कृषि उपकरणों का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को विभिन्न आधुनिक कृषि मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें 30 से 120 लीटर क्षमता वाले बिजली से संचालित गन्ना बीज उपचार उपकरण, 5 से 7.5 बीएचपी क्षमता वाले इंजन चालित पावर वीडर (खरपतवार हटाने की मशीन), गन्ने की पेड़ी प्रबंधन मशीनें, चौड़ी कतारों के लिए रिजर, 4 फुट के रोटावेटर, ट्रैक्टर से चलने वाले स्प्रेयर, सब-सॉइलर/चिजलर, गन्ना काटने, पत्तियां हटाने और रोपाई करने वाली मशीनें तथा मिनी ट्रैक्टर शामिल हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इन कृषि उपकरणों का लाभ लेने के इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश भी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। किसानों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योजना की शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Bioenergy Times

1 COMMENT

  1. किसानों को कुछ मिले या ना – बेचारे सहकारी चीनी मिल करनाल के तो कुछ अधिकारियों को सहकारी चीनी मिल करनाल से करोड़ों रुपए का सामान चोरी करवा, पेट भरने पर मजबूर होना पड़ा। खुद हरियाणा सरकार द्वारा करवाई गई जांचों में उभरी अनेकों चोरीयां-4/5 अरब रुपए की वित्तीय अनियमिताओं के अतिरिक्त। शुगर फैड हरियाणा को तो जांच रिपोर्ट नंबर 748-874-889 , अन्य बहुत सारी जांचों की रिपोर्टों को दबा कर, खुद को सुरक्षित रखना पड़ रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here