चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य ₹41 प्रति किलो करने की राष्ट्रीय सहकारी चीनी मिल महासंघ की मांग

नई दिल्ली: चीनी उद्योग आर्थिक दबाव में होने के कारण केंद्र सरकार से नीतिगत समर्थन की आवश्यकता है। इसी के तहत राष्ट्रीय सहकारी चीनी मिल महासंघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन पाटील ने केंद्र सरकार से मांग की है कि, चीनी का न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) ₹41 प्रति किलो किया जाए। साथ ही, चीनी उद्योग के लिए एथेनॉल कोटा 50% तक बढ़ाया जाए और चीनी विकास निधि (SDF) की वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना में मिलों को दंडात्मक ब्याज पर 50% की छूट दी जाए।

दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाटील ने कहा कि, भले ही चीनी की आपूर्ति स्थिर है, लेकिन उद्योग की आर्थिक स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस दौरान महासंघ के प्रबंध निदेशक प्रकाश नाइकनवरे भी उपस्थित थे। टील ने बताया कि, देश में गन्ने के तहत आने वाले क्षेत्र में 7.36% की वृद्धि हुई है और कुल उत्पादन 5000 लाख टन से अधिक है। हालांकि, इसमें से केवल 2975 लाख टन गन्ने की पेराई होगी, जो कुल उत्पादन का 60% से भी कम है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रमुख मांगें:

चीनी का MSP ₹41 प्रति किलो किया जाए
एथेनॉल के खरीद मूल्य में वृद्धि की जाए
चीनी उद्योग के लिए एथेनॉल उत्पादन कोटा 50% तक बढ़ाया जाए
चीनी विकास निधि के तहत OTS योजना में सुधार किया जाए, जिसमें मिलों को दंडात्मक ब्याज में 50% की मिले छूट

उन्होंने यह भी कहा कि, पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और समुद्री परिवहन में बाधाओं के कारण चीनी निर्यात प्रभावित हुआ है। 20 लाख टन के निर्यात कोटा के मुकाबले अब तक केवल लगभग 7 लाख टन के निर्यात समझौते ही हो पाए हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here