उत्तर प्रदेश : गन्ने में चोटी बेधक कीट का बढ़ा प्रकोप, किसानों को जागरूक करने के लिए मवाना शुगर मिल की कार्ययोजना

मेरठ : मवाना शुगर मिल क्षेत्र में गन्ना फसल पर चोटी बेधक (टॉप बोरर) कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए मिल प्रबंधन ने किसानों को जागरूक करने और समय पर नियंत्रण उपाय अपनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। विशेषज्ञों ने इस कीट के प्रभावी प्रबंधन के लिए यांत्रिक नियंत्रण अपनाने और प्रभावित पौधों की समय पर कटाई करने की सलाह दी है।

मिल क्षेत्र में इस समय चोटी बेधक कीट की पहली पीढ़ी सक्रिय होकर पेडी फसल में प्रवेश कर चुकी है। इसके लक्षण गन्ने की पत्तियों की मध्य शिरा पर लाल या सफेद धारियों के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मवाना शुगर वर्क्स के इकाई प्रमुख संजय चौधरी ने किसानों से अभियान को सफल बनाने और आवश्यक नियंत्रण उपाय अपनाने की अपील की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिल प्रबंधन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में चीनी मिल के वैज्ञानिक सलाहकार और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मैनेजर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में निरीक्षण के दौरान चोटी बेधक के प्रमुख लक्षण जैसे पत्तियों पर सफेद धारियां, सूखी शीर्ष और कमजोर कल्ले देखे गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह कीट सामान्यतः वर्ष में पांच पीढ़ियों में विकसित होता है। इसकी पहली पीढ़ी मार्च-अप्रैल में सक्रिय होकर पौधों की शुरुआती वृद्धि को प्रभावित करती है, जबकि दूसरी और तीसरी पीढ़ी मई से जुलाई के बीच पौधों में सुरंग बनाकर नुकसान पहुंचाती हैं। चौथी और पांचवीं पीढ़ी अगस्त से अक्टूबर तक फसल की गुणवत्ता और उत्पादन को प्रभावित करती हैं।

डॉ. सिंह ने बताया कि, प्रभावित भागों की समय पर कटाई इस कीट के नियंत्रण का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। इससे कीट का प्रसार रुकता है और पैदावार में होने वाली गिरावट को रोका जा सकता है। मवाना चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना एवं प्रशासन) प्रमोद बालियान और उप महाप्रबंधक (गन्ना) हरीओम शर्मा ने बताया कि मिल द्वारा फील्ड स्टाफ के माध्यम से प्रभावित कल्लों की कटाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here