बिहार : नरकटियागंज चीनी मिल के 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण शुरू, किसानों से खेत पर उपस्थित रहने की अपील

बगहा : बिहार में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत नरकटियागंज चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र में स्थित कुल 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चीनी मिल प्रबंधन ने सर्वेक्षण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कर्मियों की तैनाती कर दी है और समय-समय पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने ‘हिंदुस्तान’ को दी। उन्होंने बताया कि, किसानों को विभिन्न माध्यमों से सर्वेक्षण शुरू होने की सूचना दी जा चुकी है ताकि वे सर्वेक्षण के दौरान स्वयं अपने खेत पर उपस्थित रहकर गन्ने की सही नापी करवा सकें।

तिवारी ने स्पष्ट किया कि, गन्ने की नापी के आधार पर ही किसानों को पेराई सत्र में चालान की आपूर्ति की जाती है।उन्होंने कहा कि, पेराई सत्र के दौरान अक्सर कुछ किसानों की यह शिकायत सामने आती है कि उनके गन्ने की नापी सही नहीं हुई, जिससे चालान मिलने में परेशानी होती है। इस समस्या से बचने के लिए किसानों को स्वयं खेत पर मौजूद रहकर सही पैमाईश कराना आवश्यक है।चीनी मिल प्रबंधन के अनुसार गन्ना सर्वेक्षण एंड्रॉयड मशीनों के जरिए किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। कार्यपालक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का खेत पर स्वयं उपस्थित रहना कई दृष्टिकोण से उनके हित में है और इससे पेराई सत्र के दौरान चालान उपलब्ध होने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here