बिहार में गन्ना बीज ग्राम योजना को बढ़ावा, किसानों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

मोतिहारी: गन्ना उद्योग विभाग द्वारा किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाला गन्ना बीज उपलब्ध कराने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से बीज ग्राम योजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भटहां पैक्स गोदाम में किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को गन्ना बीज ग्राम चयन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, सहायक निदेशक सह उप निदेशक गन्ना विकास मोतिहारी अजित प्रसाद ने कहा कि, ग्राम पंचायत भटहां को गन्ना बीज ग्राम के रूप में विकसित करने की दिशा में विभाग गंभीरता से काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाला गन्ना बीज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा, जिससे गन्ना उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी। बैठक में विभागीय अधिकारी मदन बैठा, रामनारायण प्रसाद और वैद्यनाथ साहू के साथ स्थानीय चीनी मिल के अधिकारी रंजीत सिंह, अजय शर्मा और संतोष तिवारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को योजना की रूपरेखा, तकनीकी जानकारी और इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह योजना पूरी तरह किसानों के हित में तैयार की गई है और इसका उद्देश्य गन्ना खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। साथ ही किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों और उन्नत बीजों के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here