हरियाणा में शुरू होंगे चीनी मिल उद्योग से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर

नए अवसर पैदा करना है।इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्यभर के आईटीआई संस्थानों में चीनी मिल से जुड़े कोर्स शुरू करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न तकनीकी, व्यावसायिक और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देकर चीनी क्षेत्र में रोजगार योग्य बनाना है।वर्तमान में हरियाणा का कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग कक्षा 8वीं और 10वीं के बाद विद्यार्थियों के लिए 89 विभिन्न ट्रेड संचालित कर रहा है।इसके अलावा प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) से संबद्ध संस्थानों में 169 सीटीएस (CTS) पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। राज्य के आईटीआई में पहले से ही इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, फिटर, टर्नर, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तथा इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक जैसे कई तकनीकी ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग से जुड़े विशेष कोर्स होंगे शुरू…

बैठक में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (NCVET), प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGT) और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा चिन्हित चीनी उद्योग से संबंधित पाठ्यक्रमों की सूची पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में शामिल हैं: एग्रो प्रोसेसिंग, मैकेनिकल मेंटेनेंस (केमिकल प्लांट), बॉयलर अटेंडेंट शुगर प्रोसेसिंग ऑपरेटर, शुगर बॉयलिंग, क्वालिटी कंट्रोल, बॉयलर ऑपरेशन में डिप्लोमा, शुगर टेक्नोलॉजी में पीजी डिप्लोमा, शुगर मैन्युफैक्चरिंग सर्टिफिकेट, शुगर इंजीनियरिंग डिप्लोमा, शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट, इंस्ट्रूमेंटेशन एवं ऑटोमेशन में विशेष डिप्लोमा, उत्पादकता एवं परिपक्वता प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, बॉयलर संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण

14 दिनों में रिपोर्ट देगी समिति…

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर 14 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।उन्होंने कहा कि, पाठ्यक्रमों को उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जाना चाहिए, ताकि प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके और चीनी मिलों को कुशल मानव संसाधन उपलब्ध हो सके।बैठक में इस संभावना पर भी विचार किया गया कि इन विशेष पाठ्यक्रमों का संचालन सीधे चीनी मिल परिसरों में किया जाए। इससे प्रशिक्षुओं को व्यावहारिक अनुभव और उद्योग आधारित प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और रोजगार क्षमता बढ़ेगी।मुख्य सचिव ने कहा कि, हरियाणा सरकार उद्योग आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, शक्ति सिंग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here