गन्ना सर्वेक्षण में सुस्ती पर टिकौला मिल को फटकार, जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश

मेरठ (उत्तर प्रदेश) : सहकारी गन्ना विकास समिति की प्रबंध कमेटी की बैठक में विभिन्न चीनी मिलों द्वारा किए जा रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य की समीक्षा की गई। इस दौरान टिकौला चीनी मिल की ओर से सर्वेक्षण कार्य की धीमी प्रगति पर समिति ने नाराजगी जताई और जल्द से जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए। गन्ना समिति कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विनोद भाटी ने की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि अन्य मिलों की तुलना में टिकौला मिल का गन्ना सर्वेक्षण कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से चल रहा है। इस पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने तथा उसे पूरी शुद्धता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में किसानों के हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। समिति ने क्षेत्र के गन्ना किसानों को फसल सुरक्षा के लिए आवश्यक दवाओं और पोषक तत्वों का समय पर छिड़काव कराने पर जोर दिया, ताकि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर बनाया जा सके। बैठक में उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, निदेशक आशीष भाटी, सतवीर सिंह, रूप सिंह, बबली, समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक भूपेश राय मौजूद रहे। इसके अलावा मवाना, सिंभावली, दौराला, नंगलामल, टिकौला और खतौली चीनी मिलों के महाप्रबंधकों ने भी बैठक में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here