तमिलनाडु : बेमौसम बारिश ने शिवगंगा में गन्ना फसल को पहुंचाया भारी नुकसान, किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया

शिवगंगा: पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार और बेमौसम बारिश ने तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। कटाई के लिए तैयार खड़ी कुरुवई धान और गन्ने की फसलें तेज बारिश और जलभराव के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले के तिरुमलाई कोनेरीपट्टी और कल्लाराथिनिपट्टी सहित कई कृषि क्षेत्रों में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया है। भारी बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी धान की फसल और बड़े पैमाने पर की गई गन्ने की खेती प्रभावित हुई है।

स्थानीय किसानों के अनुसार, कुरुवई धान की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और कुछ ही दिनों में कटाई शुरू होने वाली थी। लेकिन अचानक हुई तेज बारिश के कारण फसल जमीन पर गिर गई और धान के दाने समय से पहले झड़ने लगे। इससे बड़े पैमाने पर फसल बर्बाद हो गई। कुछ किसान पारंपरिक तरीकों से गिरी हुई फसल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश फसल कटाई योग्य नहीं बची है। एक किसान ने ‘द हिंदू’ को बताया, उच्च उत्पादन वाली कुरुवई धान की खेती पर हमने प्रति एकड़ 30 से 35 हजार रुपये तक खर्च किए थे। वहीं गन्ने की खेती में प्रति एकड़ लगभग 1 लाख रुपये का निवेश किया गया था। गन्ना फसल को भी भारी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं और जलभराव के कारण गन्ने के पौधे टूट गए है।प्रभावित किसानों ने राज्य सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here