एथेनॉल से पेट्रोल-डीजल आयात लॉबी नाराज़, मेरे खिलाफ चलाया जा रहा है पेड कैंपेन: मंत्री नितिन गडकरी

मुंबई : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर ईंधन में एथेनॉल के उपयोग का जोरदार समर्थन किया है। ‘एबीपी माझा’ के सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि, भारत हर साल करीब 22 लाख करोड़ रुपये का पेट्रोल, डीजल और गैस आयात करता है। उनका कहना है कि, एथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के इस्तेमाल से इस आयात पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि, सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रही आलोचना एक पेड कैंपेन है, जिसे ईंधन आयात से जुड़े हितधारक चला रहे हैं।

मंत्री गडकरी ने कहा कि, देश में होने वाले करीब 40 प्रतिशत वायु प्रदूषण के लिए वाहन जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि, ईरान-अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय तनावों के दौरान भारत को ऊर्जा सुरक्षा की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से वह वर्ष 2004 से आत्मनिर्भर भारत के तहत वैकल्पिक ईंधन और बायोफ्यूल को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि, वह केवल एथेनॉल की ही बात नहीं करते, बल्कि उनके पास एथेनॉल और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन भी हैं। उन्होंने दावा किया कि, भारत में इलेक्ट्रिक कार, बाइक और ट्रैक्टर को बढ़ावा देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गडकरी के अनुसार, वैकल्पिक ईंधनों और बायोफ्यूल के कारण भारत ऑटोमोबाइल क्षेत्र में दुनिया के सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और उसने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि, देश में हर साल लगभग 1,500 करोड़ लीटर एथेनॉल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि, पहले उनके कारखाने में अल्कोहल का उत्पादन होता था, जबकि अब सरकार टेंडर के माध्यम से एथेनॉल खरीदकर ईंधन में उसका इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि, अगले पांच से छह महीनों में देश के किसान विमानन ईंधन (एविएशन फ्यूल) के लिए भी इंधन उपलब्ध कराने लगेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ईंधनदाता भी बनेंगे।

गडकरी ने कहा कि, एथेनॉल, मिथेनॉल और अन्य बायोफ्यूल के बढ़ते उपयोग से भारत की दूसरे देशों पर ईंधन के लिए निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि, देश हर साल 23 लाख करोड़ रुपये का ईंधन आयात करता है और इसके ठेके निजी कंपनियों को मिलते हैं। उनका आरोप है कि इन कंपनियों को लगता है कि इथेनॉल के बढ़ते उपयोग से उनका कारोबार प्रभावित होगा, इसलिए यह लॉबी उनके खिलाफ अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, मुझे इन बातों की कोई चिंता नहीं है।मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और मैं इस तरह के प्रचार पर ध्यान नहीं देता।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here