फिजी का चीनी उद्योग अंतरराष्ट्रीय बाजारों के आधार पर निर्धारित करता है गन्ने की कीमत: चीनी मंत्री

सुवा (फिजी): फिजी के चीनी मंत्री टोमासी तुनाबुना ने किसानों के साथ आयोजित एक परामर्श बैठक में स्पष्ट किया कि गन्ना किसानों को मिलने वाला मूल्य सरकार नहीं, बल्कि वैश्विक चीनी बाजार तय करता है। उन्होंने कहा कि, फिजी का चीनी उद्योग उन अंतरराष्ट्रीय बाजारों के आधार पर गन्ने की कीमत निर्धारित करता है, जहां उसकी चीनी की आपूर्ति की जाती है।

किसानों के इस सवाल पर कि गन्ने के मूल्य को आकर्षक बनाए रखने के लिए क्या कोई रणनीति है, मंत्री ने कहा कि फिजी की चीनी उद्योग व्यवस्था बाजार आधारित है और गन्ने का खरीद मूल्य उसी बाजार में चीनी की बिक्री कीमत पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा, हम किसानों से गन्ना जिस मूल्य पर खरीदते हैं, वह इस बात पर निर्भर करता है कि हम गन्ने का प्रसंस्करण कर किस बाजार में चीनी बेचते हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मंत्री ने बताया कि, फिजी वर्तमान में कच्ची चीनी (रॉ शुगर) का उत्पादन करता है और उसकी बिक्री कच्ची चीनी के वैश्विक बाजार में होती है, जिससे किसानों को मिलने वाले मूल्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि, इस वर्ष सरकार ने अतिरिक्त भुगतान (टॉप-अप) प्रदान किया है, ताकि किसानों को प्रति टन 85 डॉलर का न्यूनतम गारंटीकृत मूल्य मिल सके। यह टॉप-अप उर्वरक, रसायन और अन्य कृषि लागतों पर दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी से अलग है।

टोमासी तुनाबुना ने कहा कि, यदि वैश्विक चीनी कीमतों में और गिरावट आती है, तो सरकार को न्यूनतम गारंटीकृत मूल्य बनाए रखने के लिए टॉप-अप भुगतान बढ़ाना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय चीनी कीमतें कम रहने के बावजूद सरकार ने किसानों को 85 डॉलर प्रति टन की गारंटी से अधिक भुगतान किया था।

मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्पादन लागत कम करना और गन्ना भूमि से अधिक लाभ प्राप्त करना भी आवश्यक है। उन्होंने किसानों को गन्ने के साथ अन्य फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी, ताकि उनकी आय के स्रोत बढ़ सकें और बढ़ती उत्पादन लागत का प्रभाव कम हो। उन्होंने यह भी बताया कि, उर्वरक और अन्य सहायता मदों में होने वाली कटौतियों को लेकर फिजी शुगर कॉर्पोरेशन किसानों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा।यह परामर्श बैठक किसानों के लिए गन्ने के मूल्य निर्धारण से जुड़ी चिंताओं को सामने रखने और यह समझने का अवसर बनी कि गन्ना भुगतान की गणना किस प्रकार की जाती है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here