कर्नाटक : उगार शुगर वर्क्स के निदेशक हरि आठवले सेवानिवृत्त, प्रफुल्ल शिरगांवकर ने बोर्ड से दिया इस्तीफा

बेलगाव : उगार शुगर वर्क्स लिमिटेड ने 11 अगस्त 2026 को शेयर बाजारों को सूचित किया कि, कंपनी के स्वतंत्र निदेशक (इंडिपेंडेंट डायरेक्टर) हरि आठवले ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर सेवानिवृत्ति ले ली है, जबकि गैर-कार्यकारी निदेशक (नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) प्रफुल्ल शिरगांवकर ने निदेशक मंडल (बोर्ड) से इस्तीफा दे दिया है। दोनों परिवर्तन 11 अगस्त 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद से प्रभावी हो गए।

कंपनी ने सेबी (सूचीबद्धता दायित्व एवं प्रकटीकरण आवश्यकताएं) विनियम, 2015 के विनियम 30 के तहत नियामकीय फाइलिंग में बताया कि हरि आठवले का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही वे कंपनी के स्वतंत्र निदेशक पद से मुक्त हो गए। वहीं, प्रफुल्ल शिरगांवकर के इस्तीफे के बाद वे कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक नहीं रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कंपनी ने कहा कि शिरगांवकर के व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए निदेशक मंडल ने उन्हें 12 अगस्त 2026 से ‘चेयरमैन एमेरिटस’ (मानद अध्यक्ष) नियुक्त किया है।फाइलिंग में यह भी बताया गया कि, निदेशक मंडल में हुए इन बदलावों के बाद कंपनी की विभिन्न समितियों (कमेटियों) का पुनर्गठन किया गया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here