फिजी में 11 लाख टन गन्ने की पेराई का अनुमान, कटाई में देरी और गन्ने की कम आपूर्ति से 2026 का लक्ष्य प्रभावित

सुवा : फिजी में वर्ष 2026 के लिए निर्धारित गन्ना पेराई लक्ष्य हासिल होने की संभावना कम है। फिजी शुगर कॉर्पोरेशन (FSC) की सभी चीनी मिलों के मौजूदा सत्र के लिए बंद होने से पहले करीब 11 लाख टन गन्ने की पेराई होने का अनुमान है। कृषि मंत्री तोमासी तुनाबुना ने अनुमान से कम पेराई के लिए गन्ने की कटाई में देरी, फसल की धीमी रिकवरी और खेतों में खड़े गन्ने की मौजूदगी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि, पिछले पेराई सत्र के दौरान कटाई में हुई देरी का असर फसल की रिकवरी पर पड़ा। इसके कारण किसान इस वर्ष अधिक मात्रा में गन्ने की कटाई नहीं कर सके।

उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि, वर्ष 2027 में अल नीनो की परिस्थितियां और अधिक तीव्र होने की आशंका है, जिससे गन्ने के उत्पादन पर अतिरिक्त असर पड़ सकता है। लाबासा के गन्ना किसान इमैनुएल जीत ने भी गन्ने की आपूर्ति में गिरावट की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि, वर्ष 2025 में उन्होंने 1,600 टन गन्ने की आपूर्ति की थी, जो 2026 में घटकर 1,400 टन रह गई। इस तरह उनकी आपूर्ति में 200 टन की कमी आई है। तुनाबुना ने कहा कि उनके कार्यालय को अभी तक मौजूदा पेराई सत्र बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है। सत्र बढ़ाने का उद्देश्य खेतों में खड़े गन्ने की पेराई के लिए मिलों को अतिरिक्त समय देना होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here