घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के साथ अतिरिक्त चीनी के निर्यात को मंजूरी : इशाक डार

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) : सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधानों के साथ अतिरिक्त चीनी के निर्यात को मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने संबंधित अधिकारियों को रणनीतिक चीनी भंडार बनाए रखने, घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर रखने और खुदरा कीमतों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी रोकने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को इशाक डार की अध्यक्षता में अतिरिक्त चीनी निर्यात संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। बैठक में अतिरिक्त चीनी के निर्यात की प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही निर्यात से संबंधित प्रशासनिक, तकनीकी और प्रक्रियात्मक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में देश में उपलब्ध चीनी के मौजूदा भंडार और घरेलू खपत की आवश्यकताओं का विस्तार से आकलन किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अतिरिक्त चीनी के निर्यात से घरेलू बाजार में कीमतों की स्थिरता प्रभावित न हो।

ChiniMandi WhatsApp Channel

घरेलू उपभोक्ताओं का हित सरकार की पहली प्राथमिकता

उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने कहा कि, अतिरिक्त कृषि उत्पादों का निर्यात कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और देश के लिए महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा अर्जित करने की दृष्टि से आवश्यक है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि, देश की घरेलू मांग पूरी करने के लिए पर्याप्त रणनीतिक भंडार उपलब्ध रखा जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चीनी की खुदरा कीमतों पर किसी प्रकार का बढ़ोतरी का दबाव न बने। इशाक डार ने समिति के सभी सदस्यों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने अतिरिक्त चीनी के निर्यात की प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी उपस्थित

इस बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं अनुसंधान मंत्री, आर्थिक मामलों के मंत्री, वित्त राज्य मंत्री, प्रधानमंत्री के उद्योग एवं उत्पादन मामलों के सलाहकार, विशेष सहायक तारिक बाजवा सहित वित्त, वाणिज्य, कानून एवं न्याय तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालयों के सचिव उपस्थित थे। इसके अलावा संबंधित मंत्रालयों और विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। सरकार के इस फैसले के तहत अतिरिक्त चीनी का निर्यात किया जा सकेगा, लेकिन घरेलू बाजार में पर्याप्त उपलब्धता और कीमतों की स्थिरता बनाए रखने की शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here