मध्य प्रदेश की चीनी मिलों ने गन्ने का भाव 455 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया, केंद्र के FRP से काफी अधिक दाम

भोपाल : मध्य प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की निजी चीनी मिलें आगामी 2026-27 पेराई सीजन के लिए गन्ने का खरीद मूल्य 440 से 455 रुपये प्रति क्विंटल तक दे रही हैं। यह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 365 रुपये प्रति क्विंटल के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) से काफी अधिक है। ‘द पायनियर’ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में गन्ना किसानों को देश के कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर दाम मिल रहे हैं।

राज्य सरकार के अनुसार, नरसिंहपुर जिले की चीनी मिलें किसानों को लगभग 450 रुपये प्रति क्विंटल का भाव दे रही हैं। वहीं, बैतूल जिले में गन्ने का खरीद मूल्य करीब 440 रुपये प्रति क्विंटल है।सरकार का कहना है कि, गन्ने का अधिक मूल्य निर्धारित करने के पीछे किसानों की आय को सुरक्षित रखना, गन्ने की खेती को प्रोत्साहन देना और बढ़ती खेती लागत के बीच चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी गन्ना उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने राज्य के चीनी उद्योग को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here