चार नवंबर से शुरू होगा नंगलामल चीनी मिल का पेराई सत्र

माछरा/मुंडाली: राज्य के नंगलामल चीनी मिल को वर्तमान पेराई सत्र के लिए 117 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं। इसमें से 104 क्रय केंद्र चीनी मिल ने गन्ना किसानों के गांव में लगा दिए हैं। बाकी तेरह केंद्र भी जल्द शुरु किये जाएंगे।

नंगलामल चीनी मिल में अगले महीने चार नवंबर को पेराई सत्र शुरु होगा। मिल के गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने कहा कि नंगलामल चीनी मिल में पेराई सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए समिति द्वारा ही गन्ना पर्ची दी जाएगी। इसके लिए गन्ना विभाग के लखनऊ स्तर के अधिकारियों की देखरेख में पर्ची जारी करने की पारदर्शिता का कार्य किया जाएगा। इससे गन्ना समिति पर्चियों को वितरित करने में किसी भी प्रकार की हेराफेरी नहीं कर पाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि नए पेराई सत्र 2019-20 के लिए गन्ना क्रय केन्द्रों पर खरीददारी दो नवंबर से प्रारंभ कर दी जाएगी। गन्ना महाप्रबंधक एलडी शर्मा ने किसानों से आग्रह किया कि स्वच्छ एवं ताजा पत्ती रहित गन्ने की आपूर्ति करें।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here