चीनी रिकवरी बढे इसके लिए ताजे गन्ने के लिए किसानों को प्रेरित करने की सलाह

बागपत: जिले के डीसीओ अनिल कुमार भारती ने यहां कहा कि गन्ने की रिकवरी बढ़ाने के लिए चीनी मिलों द्वारा गन्ना उगाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें कहा की अच्छी क्वालिटी के गन्ना उगाने के लिए जागरुक करना चाहिए, तभी मिलों के मुनाफे में इजाफा हो सकता है।

भारती बागपत के रमाला सहकारी चीनी मिल रमाला पर शुक्रवार को के दौरे पर आए थे। साथ में गन्ना विशेषज्ञ राजबीर सिंह भी थे। मिल अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में डीसीओ ने कहा कि मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को अच्छी किस्म के गन्ना उत्पादन के जागरुक करना चाहिए ताकि रिकवरी बढ़े, जिससे चीनी की भी रिकवरी बढ़ेगी और मिलों को फायदा हो सकेगा। मौके पर गन्ना विशेषज्ञ राजबीर सिंह ने चीनी मिल के कर्मचारियों को गन्ने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिल के प्रधान प्रबंधक बीआर राम व एआरटीओ सुभाष राजपूत ने मिल के बारे में पूरी जानकारी डीसीओ को दी। उन्होंने कहा कि ऊन व भैसाना शुगर मिलों में 12 क्रय केंद्र दिए गए हैं। रमाला चीनी मिल के गन्ने की तौल वहीं होती है। उन्होंने कहा कि मिल को सही ढ़ंग से चलाने के लिए अधिकारियों की रोज सुबह और शाम को बैठक होनी चाहिए और समस्याओं का समाधान होना चाहिए ताकि मिल को व्यवस्थित चलाया जा सके।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here