पंजाब: हाईवे पर चीनी की बोरियों से लदा ट्रक पलटा

चंडीगढ़: पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर छह पर देर रात चीनी की बोरियों से लदा ट्रक पुल से नीचे गिर गया, जिससे ट्रक चालक और क्लीनर घायल हो गए। घायलों को मंडी गोबिंदगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस अधिकारी गुरभेज सिंह और बुध सिंह ने बताया कि झपकी आने की वजह से चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक पुल से लुढ़कता हुआ नीचे स्लिप रोड पर आ गिरा। चीनी की बोरियां लदा यह ट्रक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पंजाब के कोटकपूरा जा रहा था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हादसे में घायल चालक की पहचान तरनतारन गांव बनिया निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल क्लीनर सतनाम सिंह पुत्र करतार सिंह उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here