इंडोनेशिया आयात करेगा 150,000 टन चीनी

जाकार्ता : इंडोनेशिया के आर्थिक मामलों के समन्वय मंत्रालय के उप मंत्री मुशालिफह मचमुद ने कहा की, हमने 150,000 टन सफेद चीनी आयात के लिए परमिट जारी किया हैं। सरकार ने राज्य की कंपनियां बुलोग, राजावली नुसंतरा इंडोनेशिया (आरएनआई) और पेरुशाहान पेरदागंगन इंडोनेशिया को प्रत्येक 50,000 टन चीनी का आयात करने के लिए नियुक्त किया है। मचमुद ने कहा कि, बाजार में सफेद चीनी / व्हाइट शुगर का स्टॉक कम हो रहा है, इसलिए हमें तत्काल कदम उठाने की जरूरत थी, इसलिए हमने यह कदम उठाया है। इंडोनेशिया में आमतौर पर प्रति माह 220,000 टन सफेद चीनी की आवश्यकता होती है।

सरकार देश में पर्याप्त खाद्य सुनिश्चित करने के लिए कोरोनो वायरस प्रकोप के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों के लिए आयात नियमों में ढील दे सकती है। सरकार को उम्मीद है कि चीनी जून के अंत से पहले आ जाएंगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंडोनेशिया के आलावा अन्य देश भी चीनी कमी के संकट से निपटने के लिए काम कर रहे है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here