लॉकडाउन: मजदूर न होने से किसानों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

लुधियाना: लुधियाना के लदियान कलां गाँव में किसानों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है क्योंकि कोरोना वायरस के कारण कटाई मजदूर काम पर नहीं आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि अभी

उनकी कुछ फसलें कटनी बाकी हैं क्योंकि काम करने के लिए यहाँ बहुत से मजदूर नहीं बचे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

एक किसान इंद्रजीत ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा की, “कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के कारण श्रम की कमी है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि मजदूरों को खेतों में आने और काम करने दें।”

एक अन्य किसान, गुरमिंदर सिंह ने कहा, “मजदूर अपने गाँव चले गए हैं। इसलिए, भविष्य में और भी समस्याएँ होंगी।”

हालांकि, पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा, “कोई भी मजदूर पंजाब से नहीं गया है। उन्हें रोक दिया गया। मनरेगा के तहत नामांकित श्रमिकों की एक सूची तैयार की जा रही है, वे सेवाएं भी प्रदान करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं मजदूरों को यह भी विश्वास दिलाता हूं कि राज्य में पर्याप्त आश्रय गृह हैं। वे भोजन की भी चिंता न करे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here