कोरोना से लड़ने के लिए चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने बढ़ाया हाथ; उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में दिए 8,00,51,501 रूपये

लखनऊ: वर्तमान समय में कोरोना नामक वैश्विक महामारी से जहां अपना देश और संपूर्ण विश्व अत्यंत परेशान और पीड़ित है, वहीं उत्तर प्रदेश में भी इस महामारी ने अपने पैर पसार दिए हैं। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप प्रदेश में इस महामारी पर काबू पाए जाने की दिशा में अथक प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें प्रचुर धन का व्यय हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड की स्थापना कर प्रदेश के समस्त निवासियों से इसमें सहयोग करने हेतु अपील की है।

इसी क्रम में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए रू.आठ करोड़ इक्यावन हजार पाँच सौ एक (रू.8,00,51,501) की धनराशि एकत्र की है जिसका चेक मा. गन्ना मंत्री श्री सुरेश राणा ने आज मा.मुख्य मंत्री को सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश के प्रमुख सचिव एवं आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास श्री संजय आर. भूसरेड्डी उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सम्बन्ध में श्री संजय भूसरेड्डी ने बताया कि रू.आठ करोड़ इक्यावन हजार पाँच सौ एक (रू.8,00,51,501) की इस धनराशि को चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के एक दिन के वेतन तथा प्रदेश की चीनी मिलों के सहयोग से एकत्र किया गया है। उन्होंने कहा की चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग प्रदेश एवं गन्ना किसानों के आर्थिक विकास हेतु जहां एक और पूरे समर्पण के साथ कार्य कर रहा है वहीं दूसरी ओर अपने सामाजिक दायित्व का भी उसी तत्परता के साथ निर्वहन करता रहेगा।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here