इस सीजन देश में चीनी उत्पादन लगभग 270 लाख टन होने की उम्मीद

नई दिल्ली: चीनी मंडी

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, देश भर की चीनी मिलों ने 1 अक्टूबर 2019 से 31 मई 2020 के बीच 268.21 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यह पिछले साल 31 मई 2019 तक उत्पादित 327.53 लाख टन से 59.32 लाख टन कम है। 31 मई 2019 को गन्ने की पेराई करने वाली 10 चीनी मिलों की तुलना में, इस वर्ष 31 मई 2020 को 18 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

ISMA ने चालू सीजन के लिए 265 लाख टन उत्पादन का अनुमान लगाया था। हालाँकि, गूड और खांडसारी निर्माताओं ने लॉकडाउन होने के कारण बहुत पहले ही उत्तर प्रदेश में अपना परिचालन बंद कर दिया था, इससे काफी मात्रा में गन्ना चीनी मिलों को मिल गया था। इसके परिणामस्वरूप, उत्तर प्रदेश में मिलों द्वारा अतिरिक्त गन्ने की पेराई हुई है और चालू सीजन में मुख्य रूप से यूपी से अतिरिक्त 5 से 6 लाख टन चीनी उत्पादन होने की उम्मीद है। इसलिए, चालू वर्ष में चीनी उत्पादन लगभग 270 लाख टन होने की उम्मीद है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 लाख टन कम है।

उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने 31 मई 2020 तक 125.46 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जो पिछले वर्ष की इसी तारीख को उत्पादित 117.81 लाख टन के उत्पादन से 7.65 लाख टन अधिक है। इस वर्ष संचालित 119 मिलों में से 105 मिलों ने अपनी पेराई समाप्त कर दी है और केवल 14 मिलें ही अपना परिचालन जारी रखे हुए हैं। महाराष्ट्र में, पेराई सत्र समाप्त हो गया है और राज्य की मिलों ने 60.98 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जो कि 2018-19 सीजन में उत्पादित 107.20 लाख टन की तुलना में लगभग 46.2 लाख टन कम है।

कर्नाटक की सभी ऑपरेटिंग चीनी मिलों ने 30 अप्रैल, 2020 तक अपने पेराई कार्यों को बंद कर दिया है और 33.82 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।पिछले साल, कर्नाटक की चीनी मिलों ने इसी तारीख को 43.25 लाख टन का उत्पादन किया था। तमिलनाडु में, इस सीजन में संचालित 24 चीनी मिलों में से 4 मिलें वर्तमान में चल रही हैं। 31 मई 2020 तक, राज्य में चीनी का उत्पादन 5.78 लाख टन था, जबकि पिछले साल इसी तारीख को 7.22 लाख टन उत्पादन हुआ था। 32 चीनी मिलों में से 29 मिलों ने अपना परिचालन समाप्त कर दिया था और पिछले वर्ष 31 मई 2019 तक केवल 3 मिलें ही चल रही थीं।

शेष गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और ओडिशा ने सामूहिक रूप से 31 मई, 2020 तक 42.17 लाख टन का उत्पादन किया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here