अब गन्ना माफिया की खैर नही, प्रशासन द्वारा नकेल कसने की तैयारी

शाहजहांपुर: जिला प्रशासन गन्ना किसानों को राहत देने के लिए और गन्ना माफिया की नकेल कसने के लिए कदम उठा रही है। कई शिकायते मिलने के बाद प्रशासन ने पूर्व में चिह्नित 84 गांव के गन्ना माफिया को रडार पर ले लिया है।

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गन्ना सर्वे की रैंडम चेकिग के निर्देश जारी किए। एसडीएम से कहा गया कि, गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिल कर्मी गन्ना सर्वे कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक सर्वे में 192 कर्मचारी लगें है। यह कर्मचारी जनपत में स्थापित 5 चीनी मिलों के अलावा बरेली जनपद की फरीदपुर चीनी मिल, हरदोई जनपद की लोनी एवं रूपापुर चीनी मिल तथा लखीमपुर जनपद की अजबापुर चीनी मिल के जनपद में स्थित गन्ना रकबा की भी जांच कर रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, राज्य के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना तौल को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने तथा गन्ना माफियाओं पर अंकुश लगाने सम्बन्धी दिये गये निर्देशों के क्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा द्वारा सघन अभियान चलाकर गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली रोकने एवं गन्ना माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देश पारित किये गये थे, जिसके क्रम में प्रदेश के गन्ना आयुक्त, संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा सभी गन्ना परिक्षेत्रों के अधिकारीयों को गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here