स्योहारा चीनी मिल का पेराई सत्र समाप्त; इस सीजन मिल द्वारा अधिक चीनी उत्पादन

बिजनौर : 2019 – 2020 चीनी सीजन में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड गन्ना और चीनी उत्पादन दर्ज किया गया है। बात की जाए स्योहारा चीनी मिल की तो मिल सोमवार को अपना पेराई सत्र पूरा करके बंद हो गई। मिल ने इस बार रिकॉर्ड 212.19 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 24.39 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया है। पिछले साल मिल ने 185 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई करके 21.76 लाख क्विंटल चीनी बनाई थी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि, मिल अफसरों ने गांवों में सर्वे कराकर पूरा गन्ना खत्म होने के बाद ही पेराई सत्र बंद किया है। मिल द्वारा समय समय पर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान किया जा रहा है। मिल प्रबंधन ने पेराई सीजन यशस्वी करने के लिए किसान, मिल कर्मी और अधिकारियों को धन्यवाद किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here