केन्या का चीनी उद्योग अवैध चीनी और गन्ना आयात से संकटों से घिरा: KNASFO

नैरोबी : केन्या के गन्ना किसानों ने पड़ोसी देशों से गन्ना और चीनी की तस्करी को खत्म करने के लिए चीनी आयात नियमों को तत्काल लागू करने की मांग की है। किसानों ने देश की कमजोर सीमाओं को स्थानीय बाजारों में सस्ती और अवैध चीनी के बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया। गन्ना किसानों के संगठन, केन्या नेशनल अलायंस ऑफ़ शुगरकेन आर्गेनाईजेशन (KNASFO) के माइकल अरुम ने कहा कि, चीनी का डंपिंग संकट के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज को बेचने के लिए कोई बाजार नहीं मिल रहा है।

अरुम ने कृषि कैबिनेट सचिव पीटर मुन्या कोआयात नियमों को लागू करने का आग्रह किया, जो उन व्यापारियों की नकेल कसेगा जो अवैध तरीके से चीनी आयात करके केन्याई किसानों का शोषण कर रहे है। अधिकारियों ने कहा कि, चीनी उत्पादन की उच्च लागत ने स्थानीय लोगों के लिए पड़ोसी देशों से सस्ते आयात के साथ प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल बना दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here