ट्रेड वॉर: केन्या ने रोका युगांडा के 100 से अधिक गन्ना ट्रक

नैरोबी : केन्या द्वारा गन्ने और चीनी के आयात पर नए प्रतिबंध के बाद युगांडा से लगभग 6,000 टन गन्ना लेकर आ रहे 100 से अधिक ट्रकों को बुसिया सीमा पर रोक दिया गया हैं। केन्या ने पिछले साल युगांडा से गन्ने के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन फिर भी कुछ व्यापारी कानून को ताक पर रखकर केन्या में गन्ना बेच रहे थे। पिछले हफ्ते, केन्या में कैबिनेट सचिव पीटर मुन्या ने नए प्रतिबंध की घोषणा की, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। गन्ने का अधिकांश भाग कलियारो, कमुली, मयूज, इगंगा और बुसेम्बेटिया के बसोगा उप-क्षेत्र जिलों से है।

पिछले साल युगांडा ने केन्या के राष्ट्रपति मुसेवेनी और उनके केन्याई समकक्ष उहुरू केन्याटा के बीच एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बाद कच्चे गन्ने का निर्यात शुरू किया। बसोगा के सैकड़ों गन्ना किसानों के लिए यह समझौता एक राहत के रूप में आया, जो कच्चे माल के साथ फंसे हुए थे क्योंकि कई मिलें गन्ने को सही दाम देने और सभी गन्ने को खरीदने में असमर्थ थे। गन्ना व्यापारी गॉडफ्रे बरसा ने कहा कि, उनके पास गन्ना के छह ट्रक हैं जो बुसिया चीनी मिल में हैं, जो उनका मुख्य खरीदार रहा है। उन्होंने कहा कि, प्रतिबंध से उन्हें भारी नुकसान हुआ है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here