केन्या: जून महीने में युगांडा से चीनी आयात में 96 प्रतिशत की गिरावट

नैरोबी: केन्या में जून में युगांडा से चीनी का आयात उच्च कीमतों के कारण 96 प्रतिशत गिर गया, और व्यापारियों ने अन्य क्षेत्रीय देशों से सस्ता विकल्प चुना। चीनी निदेशालय के आंकड़ों के मुताबिक, युगांडा से मई में 1,180 टन से आयात वॉल्यूम 43 टन तक गिर गया है।

निदेशालय ने कहा, मलावी और स्वाज़ीलैंड की चीनी की कीमत क्रमशः Sh56,463 और Sh57,129 की तुलना में युगांडा की एक टन चीनी की लागत Sh64,574 थी। मई में यह कीमत Sh64,420 थी, जिसमे अभी थोड़ी वृद्धि हुई। मलावी और स्वाज़ीलैंड की मिल व्हाइट / ब्राउन शुगर सबसे सस्ती थी। केन्या में स्थानीय रूप से उत्पादन की उच्च लागत के कारण देश में उत्पादित चीनी आम तौर पर महंगी है। युगांडा अधिशेष चीनी की समस्या से निपटने के लिए तंजानिया के साथ एक समझौते पर पहुंच गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

केन्या कृषि मंत्रालय ने दो सप्ताह पहले चीनी आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था और उन सभी व्यापारिक परमिटों को रद्द कर दिया था जो चीनी के शिपमेंट के लिए चालू थे। सरकार ने कहा कि, देश में सस्ता चीनी आयात से स्थानीय चीनी बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here