राजू शेट्टी ने गन्ना दर नियंत्रण बोर्ड की बैठक रद्द करने की मांग की…

कोल्हापुर: स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष, पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने राज्य के मुख्य सचिव से शुक्रवार यानी आज होने वाली गन्ना दर नियंत्रण बोर्ड की बैठक रद्द करने की मांग की।

लोकसत्ता में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक शेट्टी ने एक पत्राचार में कहा कि, अधिकारियों ने शुक्रवार को मुंबई में गन्ना दर नियंत्रण बोर्ड की बैठक आयोजित करने की योजना बनाई है। हालांकि, इस गन्ना दर नियंत्रण बोर्ड में किसानों के साथ-साथ चीनी मिलों के प्रतिनिधि भी नहीं हैं। ऐसे में इस बैठक में किसानों के सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं। बकाया एफआरपी भुगतान पर चर्चा नहीं की जाएगी। राज्य की कई चीनी मिलों ने अभी तक एफआरपी जारी नहीं की है और कई अन्य मुद्दे है। इसलिए इस बैठक को रद्द कर दिया जाना चाहिए।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here