अफ्रीका गलत लोगों को दे रहा है संरक्षण, माली में चीनी कारोबार के अनुभव से खुली सच्चाई : अब्दुल समद रबीयू

लंदन : नाइजीरिया के अरबपति उद्योगपति और बीयूए ग्रुप के चेयरमैन अब्दुल समद रबीयू ने कहा कि, अफ्रीकी देश औद्योगिक विकास की बातें तो करते हैं, लेकिन व्यवहार में वे सही उद्योगों की बजाय प्रभावशाली आयातकों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि, माली में चीनी बेचने के उनके अनुभव ने इस सच्चाई को उजागर कर दिया। रबीयू ने बताया कि, जब उन्होंने माली के बाजार में चीनी बेचने की कोशिश की, तो उन्हें सरकारी संपर्क वाले आयातकों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि, वहां कोई स्थानीय चीनी उत्पादक नहीं था, जिसे संरक्षण देने की जरूरत हो, फिर भी आयात शुल्क और वैट इस तरह लगाए गए कि उनकी चीनी बाजार में प्रतिस्पर्धी नहीं रह सकी।उन्होंने कहा, अगर स्थानीय उद्योग को बचाने के लिए ऐसा किया जाता, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होती। लेकिन यहां ऐसा नहीं था।

रबीयू ने यह भी बताया कि उन्होंने माली में चीनी रिफाइनरी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सरकार ने स्थानीय उत्पादन बढ़ाने की बजाय आयात जारी रखना ज्यादा उचित समझा। बीयूए ग्रुप के सीमेंट और खाद्य कारोबार से वर्ष 2025 में करीब 2.6 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त हुआ। लंदन स्थित अपने कार्यालय से दिए इंटरव्यू में रबीयू ने कहा कि अफ्रीकी सरकारें औद्योगिकीकरण और क्षेत्रीय व्यापार की बातें करती हैं, लेकिन जब प्रभावशाली लोगों के हित प्रभावित होते हैं तो नीतियां बदल जाती हैं। उन्होंने अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार समझौते (AfCFTA) पर भी सवाल उठाए और कहा कि कागजों पर क्षेत्रीय एकीकरण का कोई मतलब नहीं, यदि सरकारें टैक्स और आयात शुल्क का इस्तेमाल चुनिंदा आयातकों को बचाने के लिए करती रहें।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रबीयू ने बताया कि, इसी निराशा के कारण उनकी कंपनी ने फरवरी में अबू धाबी की एडी पोर्ट्स ग्रुप और एमएआईआर ग्रुप के साथ संयुक्त अरब अमीरात में चीनी रिफाइनिंग, खाद्य तेल और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं पर समझौता किया।उन्होंने कहा कि यूएई में बेहतर बंदरगाह, स्थिर ऊर्जा आपूर्ति, मजबूत बुनियादी ढांचा और स्पष्ट नीतियां उपलब्ध हैं, जबकि अफ्रीका में उद्योगों को हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ता है। रबीयू ने कहा, यह अफ्रीका के लिए दुखद है। हम अपने ही लोगों को महाद्वीप के विकास में योगदान देने का अवसर नहीं दे पा रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here