एथेनॉल बनने के बाद बिहार के उद्योग जगत में नई क्रांति होगी: मंत्री

पटना: बिहार में अब एथेनॉल उत्पादन बढ़ाने को लेकर सरकार भी गंभीर नजर आ रही है और इसको लेकर कई फायदेमंद कदम उठा रही है।

हिन्दुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा है कि, बिहार सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास तेज कर दिए है। राज्य में लागू एथेनॉल निति से कई बड़े उद्योग समूह राज्य में निवेश के लिए तैयार है। गन्ना से एथेनॉल बनाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। एथेनॉल बनाने के बाद बिहार के उद्योग जगत में नई क्रांति होगी। गन्ना किसानों को इसका सबसे अधिक फायदा होगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याओं का निपटारा करने के बाद मंत्री ने यह जानकारी दी। भाजपा कार्यालय में गुरुवार को राज्य के तीन मंत्री फरियादियों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए मौजूद थे।

आपको बता दे, हालही में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा था कि, सरकार को राज्य में एथेनॉल उद्योग की स्थापना के लिए 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

केंद्र सरकार ने क्रूड आयल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल उत्पादन को बढावा दिया है। बिहार की नई एथेनॉल नीति से प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ रही है। कई सारे उद्यमी बिहार में एथेनॉल प्लांट स्थापित करने के लिए उत्सुक है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here