केंद्रीय मंत्री ने कृषि क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर दिया

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर दिया है। चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ और जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए, तोमर ने कहा कि, निजी निवेश बढ़ने से कृषि क्षेत्र में समृद्धि बढ़ेगी, जिससे देश में आत्मनिर्भरता और समृद्धि भी बढ़ेगी। उन्होंने वैज्ञानिकों से कृषि उत्पादन बढ़ाने में योगदान देने और किसानों की कठिनाइयों को कम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा खाद्यान्न उत्पादन में, भारत न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि अधिशेष भी है। किसानों ने दिखा दिया है कि, वे कठिन चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।

तोमर ने कहा कि, कृषि क्षेत्र में निजी निवेश को आकर्षित करने के संबंध में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कम पानी के साथ बेहतर कृषि उत्पादन प्राप्त करने पर जोर दिया। कोरोना वायरस संकट में जब विश्व में अर्थव्यवस्था धीमी हो गई थी, तब भारतीय किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के साथ एक भरपूर फसल का उत्पादन किया, फसल की कटाई भी सामान्य गति से जारी रही। यह हमारे गांवों और किसानों की ताकद दिखाता है। तोमर ने कहा कि, किसी भी अन्य सरकार ने मोदी सरकार के टी तरह कृषि और किसान कल्याण के लिए इतना धन उपलब्ध नहीं कराया है। पीएम-किसान योजना को पहले पूरे कृषि बजट की तुलना में अधिक बजट आवंटित किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here