किसान और चीनी मिलों के हितों से जुड़ी मांगों के लिए सभी संबंधित पक्षों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत : समरजीत घाटगे

कोल्हापुर: शाहू उद्योग समूह के अध्यक्ष समरजीत घाटगे ने कहा की, चीनी उद्योग इस समय प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजर रहा है। उद्योग को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किसान संगठनों द्वारा सरकार के समक्ष रखी गई मांगें महत्वपूर्ण हैं और उनका स्वागत किया जाना चाहिए। किसान और चीनी मिलों के हितों से जुड़ी मांगों के लिए सभी संबंधित पक्षों को एकजुट होकर सरकार के समक्ष लगातार प्रयास करने की जरूरत है।

श्री छत्रपति शाहू सहकारी चीनी मिल के 47वें गन्ना पेराई सत्र के बॉयलर अग्निप्रदीपन समारोह में घाटगे बोल रहे थे। इस अवसर पर आर्यवीर घाटगे, उपाध्यक्ष अमरसिंह घोरपड़े और वरिष्ठ संचालक वीरकुमार पाटील के हाथों विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बॉयलर अग्निप्रदीपन किया गया। कार्यक्रम में मिल की अध्यक्ष सुहासिनीदेवी घाटगे प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मिल के कार्यकारी निदेशक जितेंद्र चव्हाण ने कहा कि चीनी के साथ-साथ उससे बनने वाले उप-उत्पादों को भी कृषि उपज का दर्जा दिया जाना चाहिए। साथ ही कृषि उपज के दामों को केंद्र सरकार के महंगाई भत्ते से जोड़ने की आवश्यकता है। चीनी के दामों में हुई वृद्धि का अपेक्षित लाभ चीनी मिलों और गन्ना किसानों को नहीं मिल पाया है।कार्यक्रम में मिल के वर्तमान एवं पूर्व संचालक, संचालिकाएं, पदाधिकारी, सदस्य और गन्ना किसान उपस्थित थे। संचालक युवराज पाटील ने आभार व्यक्त किया।

‘चीनीमंडी’ से बातचीत में समरजीत घाटगे ने कहा कि, पिछले दस वर्षों में महंगाई में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन इसकी तुलना में चीनी के दाम में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इसके कारण चीनी मिलों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि, उद्योग से जुड़े सभी घटकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार को आवश्यक नीतिगत कदम उठाने चाहिए।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here