अमित शाह ने महाराष्ट्र के चीनी मिलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को महाराष्ट्र में चीनी मिलों से जुड़े मुद्दों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक शाम 4 बजे नॉर्थ ब्लॉक में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई, जिसका नेतृत्व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। अधिकारियों ने कहा कि, चीनी मिलों के प्रति सरकार की चिंता के लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रही।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में महाराष्ट्र के चीनी मिल प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल- दानवे, सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, मदन भोसले और हर्षवर्धन पाटिल के साथ विधायक राहुल कुल, एमएलसी रणजीत सिंह मोहिते पाटिल और पूर्व सांसद धनंजय महाडीक मौजूद थे। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने अगस्त में चीनी मिलों द्वारा 2021-22 सीजन के लिए देय गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) को मंजूरी दी थी। कैबिनेट ने गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल 290 रुपये के उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दी थी।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here