आंध्र प्रदेश: नितिन साई कंस्ट्रक्शन की एथेनॉल प्लांट लगाने की योजना

कृष्णा: जिले के बापुलपाडु मंडल के मल्लावल्ली गांव में नितिन साईं कंस्ट्रक्शन ने 150 केएलपीडी की क्षमता वाला एक अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। प्रस्तावित इकाई 20.38 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी, और इसमें पांच मेगावाट का को-जेनरेशन पावर प्लांट शामिल है।

प्रोजेक्ट्स टुडे में प्रकाशित खबर के अनुसार, कंपनी ने Q3/FY 24 में परियोजना पर काम शुरू करने का लक्ष्य रखा है। फ़िलहाल नितिन साईं कंस्ट्रक्शन को परियोजना के लिए पर्यावरणीय मंजूरी का इंतजार है। इसके अलावा, ठेकेदार और मशीनरी आपूर्तिकर्ता को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here