ARAI परीक्षणों ने E20 ईंधन के इस्तेमाल को सही ठहराया; पुराने वाहनों पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं: सरकार

नई दिल्ली: ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा किए गए व्यापक परीक्षणों ने E20 पेट्रोल के इस्तेमाल को मान्य ठहराया है। सरकार ने कहा है कि, इंजन की टिकाऊ क्षमता, उत्सर्जन, ईंधन प्रणाली और वाहन के समग्र प्रदर्शन से जुड़े कठोर वैज्ञानिक मूल्यांकन के बाद ही E20 ईंधन को लागू किया गया। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि, एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (EBP) कार्यक्रम को नीति आयोग, तेल विपणन कंपनियों, वाहन निर्माताओं, ARAI, सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIP) और अन्य तकनीकी संस्थानों की भागीदारी के साथ “चरणबद्ध, संतुलित, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और परामर्श आधारित दृष्टिकोण” के तहत लागू किया गया।

मंत्री ने कहा कि, E20 लागू करने से पहले व्यापक प्रयोगशाला अध्ययन, टिकाऊपन परीक्षण और वास्तविक परिस्थितियों में फील्ड वैलिडेशन किए गए। इन परीक्षणों में इंजन की टिकाऊ क्षमता, विभिन्न सामग्रियों के साथ अनुकूलता, जंग प्रतिरोध, ड्राइविंग क्षमता, उत्सर्जन, ईंधन दक्षता और वाहन के समग्र प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।उन्होंने कहा कि, E20 के अनुकूल वाहनों को निर्धारित होमोलोगेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही मंजूरी दी जाती है और व्यापक परीक्षणों के बाद ही उन्हें बिक्री के लिए प्रमाणित किया जाता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वाहनों के प्रदर्शन को लेकर उठाई गई चिंताओं पर सरकार ने कहा कि ARAI, SIAM, IIP, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) और वाहन निर्माताओं द्वारा किए गए अध्ययनों में पाया गया कि निर्धारित मानकों के अनुसार इस्तेमाल किए जाने पर E20 से वाहनों में असामान्य टूट-फूट या अनुकूलता संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।जवाब के अनुसार, SIAM और ARAI के अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि E20 ईंधन से त्वरण और ड्राइविंग गुणवत्ता में सुधार होता है तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है।

एक अलग लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि ARAI, SIAM, IOCL, IIP और वाहन निर्माताओं द्वारा किए गए व्यापक प्रयोगशाला अध्ययनों और फील्ड ट्रायल से यह पुष्टि हुई है कि निर्धारित मानकों के तहत E20 ईंधन का इस्तेमाल सुरक्षित है। पुराने वाहनों में इस ईंधन के कारण प्रदर्शन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव या असामान्य टूट-फूट नहीं देखी गई है।सरकार ने कहा कि इन निष्कर्षों को फील्ड वैलिडेशन और वास्तविक परिस्थितियों में वाहनों के संचालन से मिले अनुभव का भी समर्थन प्राप्त है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि,फिलहाल पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की मात्रा को 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने या व्यावसायिक उपयोग के लिए डीजल में एथेनॉल मिश्रण शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।सरकार के अनुसार, भविष्य में इस संबंध में कोई भी निर्णय व्यापक वैज्ञानिक मूल्यांकन, वाहनों की अनुकूलता से जुड़े अध्ययनों, हितधारकों के साथ परामर्श और देश में पर्याप्त उत्पादन क्षमता को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here