ऑस्ट्रेलिया : ‘विल्मर शुगर’ ने 2026 गन्ना पेराई मौसम की जून से शुरुआत की पुष्टि की

कॅनबेरा : विल्मर शुगर एंड रिन्यूएबल्स ने 2026 के गन्ना पेराई मौसम की शुरुआत की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।बर्डेकिन, प्रोसरपाइन और प्लेन क्रीक क्षेत्रों की चीनी मिलें जून की शुरुआत से पेराई कार्य शुरू करने की तैयारी में जुट गई हैं।कंपनी की बर्डेकिन क्षेत्र स्थित चार मिलें — इन्विक्टा, पायनियर, कलामिया और इंकरमैन — के साथ सरिना स्थित प्लेन क्रीक मिल 2 जून से संचालन शुरू करेंगी। वहीं प्रोसरपाइन मिल और हर्बर्ट क्षेत्र की विक्टोरिया एवं मैकनेड मिलें 9 जून से पेराई शुरू करेंगी।ऑपरेशंस के महाप्रबंधक जेम्स वालेस ने बताया कि, पेराई सत्र की तारीखें फसल अनुमान, फैक्ट्री की तैयारियों और खेतों की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं।

उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि सभी फैक्ट्रियों में पेराई कार्य नवंबर के मध्य या अंत तक पूरा कर लिया जाए।‘विल्मर’ ने 2026 सत्र के लिए राज्यभर में 15.19 मिलियन टन गन्ना उत्पादन का अनुमान जताया है, जो पिछले वर्ष के 14.23 मिलियन टन कुल उत्पादन से लगभग 10 लाख टन अधिक है।क्षेत्रवार अनुमान के अनुसार बर्डेकिन में 7.97 मिलियन टन, प्रोसरपाइन में 1.67 मिलियन टन और प्लेन क्रीक में 1.45 मिलियन टन गन्ना उत्पादन होने की संभावना है।इंजीनियरिंग के महाप्रबंधक इस्तवान टोरेक ने बताया कि, फैक्ट्रियों, रेल नेटवर्क और रोलिंग स्टॉक में रखरखाव एवं उन्नयन का कार्य सत्र शुरू होने से पहले लगभग पूरा हो चुका है। केन सप्लाई एवं ग्रोवर रिलेशंस के महाप्रबंधक डेव ज़ेलर ने कहा कि लोको ड्राइवरों का प्रशिक्षण पहले से जारी है। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से गन्ना रेल क्रॉसिंग के आसपास सतर्क रहने की अपील की।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here