ऑस्ट्रिया : SPAR ने अपने ब्रांड उत्पादों से 5,300 टन चीनी कम की

वियना : ऑस्ट्रिया में प्रति व्यक्ति औसत दैनिक चीनी खपत 78 ग्राम है, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित 50 ग्राम प्रतिदिन की अधिकतम सीमा से अधिक है। ऐसे में SPAR Austria जैसी कंपनियों के लिए अपने उत्पादों में चीनी की मात्रा कम करना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। 2017 में शुरू की गई चीनी कमी पहल के बाद से SPAR ऑस्ट्रिया ने अपने ब्रांड के उत्पादों से लगभग 5,300 टन चीनी घटाई है।

SPAR अपने उत्पादों में चीनी कम करने की स्पष्ट नीति पर काम कर रही है। कंपनी के डिप्टी सीईओ मार्कस कासेर ने कहा, हमारे लिए कम चीनी का मतलब बेहतर गुणवत्ता है। हमारी रेसिपी प्राकृतिक स्वाद पर आधारित हैं और हम किसी भी तरह के शुगर सब्स्टीट्यूट या कृत्रिम मिठास का उपयोग नहीं करते।

ChiniMandi WhatsApp Channel

SPAR अपने मौजूदा उत्पादों की रेसिपी में बदलाव कर उनमें चीनी की मात्रा कम कर रहा है। 2025 के अंत तक, 380 से अधिक उत्पादों में से लगभग 5,300 टन चीनी कम की जा चुकी है। वहीं, कुछ नए उत्पाद बिना अतिरिक्त चीनी के बनाए जा रहे हैं। SPAR लगभग 50 साझेदारों के साथ मिलकर कम चीनी खपत के इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रहा है।यह एक पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को अधिक चीनी के लंबे समय तक सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूक करना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here