उझानी में एथेनॉल टैंकर पलटने से रिसाव

बदायूं : उझानी में रविवार सुबह को एथेनॉल भरा टैंकर पलट गया, और इस हादसे के बाद एथेनॉल का रिसाव शुरू होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दमकल बुलाकर टैंकर समेत आसपास पानी की बौछार करा दी। करीब तीन घंटे के मशक्कत के बाद टैंकर को सीधा किया गया।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। टैंकर उत्तराखंड (काशीपुर) से महाराष्ट्र जा रहा था। उसे बरेली के गांव पिपरिया निवासी सुखपाल चला रहा था। कल्याण सिंह चौक पर तीव्र मोड़ होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद टैंकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को चपेट में लेते हुए पलट गया। ई-रिक्शा का अगला हिस्सा टैंकर के नीचे दब गया। ई-रिक्शा चालक गद्दीटोला मोहल्ला निवासी अमित कुमार ने कूदकर अपनी जान बचाई।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here