बलरामपुर चीनी को यूपी के नए बायोप्लास्टिक प्लांट से 2,000 करोड़ रुपये वार्षिक राजस्व की उम्मीद

नई दिल्ली : बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड को उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जा रहे अपने नए बायोप्लास्टिक प्लांट से सालाना लगभग 2,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है।बिजनेस स्टैण्डर्ड में प्रकाशित खबर में कहा गया है की, कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह प्लांट दिसंबर तिमाही के दौरान चालू होने की संभावना है। बलरामपुर चीनी मिल्स की उत्तर प्रदेश में 10 चीनी मिलें हैं, और कंपनी 80,000 टन प्रतिवर्ष क्षमता वाला पॉली लैक्टिक एसिड (पीएलए) प्लांट स्थापित कर रही है। इस परियोजना पर 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है।

‘पीटीआई’ को दिए इंटरव्यू में कंपनी की कार्यकारी निदेशक अवंतिका सरावगी ने कहा, यह नया प्लांट चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में संचालन शुरू कर देगा।राजस्व संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, पूर्ण क्षमता पर संचालन होने के बाद कंपनी को लगभग 2,000 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व मिलने की उम्मीद है। पिछले वित्त वर्ष में बलरामपुर चीनी का कुल राजस्व लगभग 6,300 करोड़ रुपये रहा था। नए पीएलए प्लांट का पूरा प्रभाव वित्त वर्ष 2027-28 में दिखाई देगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरावगी ने ‘पीटीआई’ को बताया कि, परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कंपनी फिलहाल आयातित पीएलए के माध्यम से विश्लेषण और उत्पाद विकास का काम भी कर रही है।उन्होंने कहा कि, जैविक रूप से नष्ट होने वाले प्लास्टिक की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए प्लांट शुरू होने के बाद इसके पूर्ण क्षमता पर चलने को लेकर कंपनी को पूरा भरोसा है।

इस वर्ष फरवरी में कंपनी को लखनऊ छावनी बोर्ड (Lucknow Cantonment Board) से हरित बायोप्लास्टिक उत्पादों, जिसमें कंपोस्टेबल कचरा बैग शामिल हैं, की आपूर्ति के लिए पहला संस्थागत ऑर्डर मिला था। पॉली लैक्टिक एसिड (पीएलए) बायोप्लास्टिक गन्ना, मक्का स्टार्च, टैपिओका जड़ों और अन्य पौधों पर आधारित कच्चे माल से तैयार किया जाता है। इसका निर्माण किण्वन और पॉलीमराइजेशन प्रक्रिया के जरिए होता है तथा यह प्राकृतिक रूप से बिना विषैले अवशेष छोड़े नष्ट हो जाता है।

सरावगी ने बताया कि, कंपनी को अक्टूबर 2024 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित बायोप्लास्टिक औद्योगिक नीति 2024 के तहत प्रोत्साहन लाभ भी मिलेगा। बलरामपुर चीनी मिल्स भारत की सबसे बड़ी चीनी कंपनियों में से एक है। कंपनी के सहयोगी व्यवसायों में डिस्टिलरी संचालन और बिजली सह-उत्पादन शामिल हैं।कंपनी की उत्तर प्रदेश में 10 चीनी मिलें हैं, जिनकी कुल गन्ना पेराई क्षमता 80,000 टन प्रतिदिन है। इसके अलावा कंपनी की डिस्टिलरी क्षमता 1,050 किलोलीटर प्रतिदिन और बिजली सह-उत्पादन क्षमता 175.7 मेगावाट है।

विस्तार योजना के तहत कंपनी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 160 करोड़ रुपये की लागत से लैक्टोजिप्सम प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की घोषणा भी की है। पिछले सप्ताह कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका समेकित शुद्ध लाभ घटकर 378.46 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष 436.92 करोड़ रुपये था। हालांकि कुल आय बढ़कर 6,307.95 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 5,504.19 करोड़ रुपये थी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here