गन्ना सट्टा प्रदर्शन से किसानों को राहत

मेरठ : उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार और गन्ना विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन शुरू किया है, जिसका लाभ प्रदेश के हजारों किसानों को मिल रहा है। कई किसान गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन में अनियमितता मिलने से परेशान है। लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने गांव झिंझाड़पुर में गन्ना सर्वे-सट्टा प्रदर्शन का अवलोकन किया। मौके पर 8 किसानों की सूचना में अनियमितता मिली। इन किसानों ने संशोधन के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने किसानों से अपील की कि, वे 63 स्तंभीय सूचना का अवलोकन कर लें ताकि आगामी महीने में उनका कच्चा कैलेंडर व उसके पश्चात मुख्य कैलेंडर निर्गत किया जा सके। दुष्यंत कुमार ने आगे कहा कि, किसान अपने गन्ने की फसल की बंधाई कर लें और अब गन्ने की खड़ी फसल में यूरिया का प्रयोग न करें।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here