बिहार: चीनी मिल में हुआ हादसा

बेतिया: नरकटियागंज स्थित चीनी मिल में मजदूरों पर लोहे का बड़ा प्लेट गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य के घायल होने की सूचना है। इस हादसे के बाद मिल में हड़कंप मच गया। घायलों को इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है। मृतक की पहचान सिसवा फॉल के रहने वाले वीरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है।

मिल में उत्पादन की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा था, जिसमे ऊंचाई से लोहे का बड़ा प्लेट नीचे गिर गया। इस हादसे में प्लेट के नीचे तीनों मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद शिकारपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल मजदूरों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here